{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गोविंद डोटासरा 28 को बीकानेर आयेंगे, देहात कांग्रेस कमेटी के आयोजन में करेंगे भागीदारी

 

RNE Network.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा 28 फरवरी को बीकानेर दौरे पर आयेंगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिसनाराम सियाग ने बताया कि वे देहात कांग्रेस के निमंत्रण पर उनके आयोजन में भागीदारी के लिए आ रहे है। 
 

कांग्रेस पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इस दृष्टि से डोटासरा के इस दौरे का खास महत्त्व है। रामेश्वर डूडी के निधन के बाद बीकानेर पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस के सामने पिछले प्रदर्शनों को दोहराने की चुनोती है।
 

स्व डूडी की धर्मपत्नी सुशीला डूडी नोखा से विधायक है और बिसनाराम सियाग ने संगठन की जिम्मेदारी उनके वरदहस्त से ही संभाली थी। रालोपा भी बीकानेर में सक्रिय हो रही है, उस दृष्टि से भी डोटासरा का ये दौरा महत्ती है।