Govindram Railly Bikaner: पूर्व मंत्री गोविंदराम के समर्थक कलेक्ट्रेट में उमड़े, रैली के रूप में आंबेडकर सर्किल जायेंगे
डूडी को गाली के विवादित वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस में मची है घमासान
RNE Bikaner.
Rajasthan Congress में डूडी को गाली के एक वायरल वीडियो से मची कलह के बीच अब पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल ने अपनी ताकत दिखाई है। मेघवाल ने पार्टी के कार्यक्रम "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ" के बैनर तले लोकसभा क्षेत्र स्तर का प्रदर्शन किया लेकिन पार्टी के काफी नेताओं, पदाधिकारियों ने इससे दूरी रखी है।
एकबारगी स्थानीय संगठन ने इसे पार्टी का कार्यक्रम होने से भी नकारा।
इन सबके बावजूद सुबह से बड़ी तादाद में मेघवाल समर्थक कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। इनमें कई पंच, सरपंच, पूर्व सरपंच, पूर्व पदाधिकारी आदि शामिल हैं। खुद गोविंदराम खुली गाड़ी में काफिले के साथ सभास्थल पर पहुंचे हैं। यहां से भाषण के बाद रैली के रूप आंबेडकर सर्किल तक जाने की योजना है।
दरअसल यह पूरा मसला तब विवादित हो गया जब एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के लिए अपशब्द बोले गए। आरोप है कि ऐसा बोलने वाले गोविंदराम मेघवाल है। इससे आक्रोशित युवक कांग्रेस ने बीकानेर में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गोविंदराम को पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी उठी।