{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राम-रहीम फिर जेल से बाहर : गुरमीत राम रहीम को 17 वीं बार मिली फरलो, दो शिष्याओं से रेप के मामले में है दोषी

 

Rudra News Express New Delhi.


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लगातार मिलने वाली ' फरलो ' खूब चर्चा में रहती है। राम रहीम एक बार फिर अपनी नई फरलो के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है।


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर फरलो पर बाहर आने की अनुमति मिल गयी है। उन्हें कुल 17 वीं बार बाहर निकलने की अनुमति दी गयी है। बाबा राम रहीम अपनी दो शिध्याओं के साथ रेप के मामले में दोषी सिद्ध होने के बाद 20 साल की सजा काट रहा है।


राम रहीम को यह फरलो ऐसे समय में दिया गया है , जब पंजाब विधानसभा के चुनाव निकट है। ऐसे में इस फरलो को लेकर एक बार फिर सियासत गर्म हो सकती है। राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 6 .05 बजे सुनारिया जेल से बाहर निकाला गया। राम रहीम जेल से सीधे सिरसा स्थित डेरा आश्रम की ओर रवाना हुए।