{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मंच पर जगह नहीं तो फर्श पर बैठी महिला मोर्चा नेता, पूर्व सीएम के कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिली तो फर्श पर बैठी

 

RNE Network.

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में बुधवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला।
 

महिला मोर्चा की एक नेता को मंच पर जगह नहीं मिलने पर वह नाराज होकर सामने फर्श पर बैठ गयी। बाद में मान मन्नोवल के बाद उन्हें राजे के सामने कुर्सी पर बैठाया गया। 
 

दरअसल राजे ' नारी शक्ति वंदन अधिनियम ' को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने वागड़ दौरे पर थी। भाजपा कार्यालय में उन्होंने महिलाओं से आगे की कुर्सियों पर बैठने को कहा। इस बीच आगे बैठी महिलाएं उत्साह में तुरंत मंच पर पहुंच गई। लेकिन महिला मोर्चा नेता शीतल भंडारी पीछे रह गयी। इससे नाराज होकर वह राजे के सामने जमीन पर बैठ गयी।