{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस में शशि थरूर की अनदेखी पर इमरान मसूद का बयान, मसूद ने कहा, थरूर का न आना बड़ी बात नहीं

 

RNE Network.

कांग्रेस के मुस्लिम सांसद व प्रियंका के निकटस्थ इमरान मसूद ने एक बार गिर सांसद शशि थरूर को लेकर उपेक्षा का भाव दर्शाया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही थरूर व कांग्रेस नेतृत्त्व में अच्छे रिश्ते नहीं दिख रहे। थरूर पिछले लोकसभा सत्र के दौरान सांसदों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए।

मगर सीडब्ल्यूसी की बैठक में वे उपस्थित हुए। केरल चुनाव को लेकर हुई वहां के नेताओं की बैठक में थरूर को नहीं बुलाया गया। केरल में जब राहुल ने बैठक की तो थरूर को उन्होंने संबोधित भी नहीं किया। क्योंकि निकाय चुनाव में थरूर के संसदीय क्षेत्र में पहली बार भाजपा ने जीतकर इतिहास रचा।

अभी फिर केरल के नेताओं की बैठक में थरूर नहीं थे। इस पर जब सांसद इमरान मसूद से पूछा गया तो उनका जवाब था कि थरूर का मीटिंग में न आना बड़ी बात नहीं। कोई फर्क नहीं पड़ता।