पंजाब में महिलाओं को घर के नजदीक पोस्टिंग मिलेगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला को घर से 40 किमी में पोस्टिंग
Updated: Jun 17, 2026, 12:00 IST
RNE Network.
खुश खबर ! यह खुश खबर पंजाब में सरकारी नोकरी करने वाली महिलाओं के लिए है। पंजाब सरकार ने ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग घर से अधिकतम 40 किमी के दायरे में होगी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल यह घोषणा की है। यह व्यवस्था प्रोबेशन पूरा होने के बाद लागू होगी। स्टाफ नर्स, शिक्षक, महिला पुलिसकर्मी और अन्य पात्र कर्मचारी इसका लाभ ले सकेंगी।
सीएम मान ने कहा कि कई महिला कर्मचारी घर से 200 किमी दूर तैनात हैं और परिवार से सप्ताह में केवल दो दिन मिल पाती है। नई नीति में महिलाएं मायके या ससुराल में से किसी एक पते को चुन सकेंगी। 40 किमी ऊपरी सीमा होंगी, पोस्टिंग इससे नजदीक भी हो सकेगी।