तमिलनाडु में द्रमुक का कांग्रेस से सीट समझौता तय, कांग्रेस 28 विधानसभा व 1 राज्यसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी
Mar 5, 2026, 09:20 IST
RNE Network.
तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ द्रमुक व कांग्रेस के मध्य सीटों का तालमेल हो गया है। दोनों दलों के नेताओं ने मिलकर सीट शेयरिंग का फार्मूला निकाला है।
इस बार कांग्रेस तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह फैसला चेन्नई में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सेल्वपेरूनथगई के बीच महत्त्वपूर्ण बैठक में हुआ। कुल 234 विधानसभा सीटों वाले राज्य में डीएमके ने अपने सहयोगियों के लिए सीटें तय कर दी है। कांग्रेस के हिस्से 28 सीटें आई है। एक राज्यसभा सीट भी कांग्रेस के लिए आरक्षित की गई है। इस समझौते की औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है।