{"vars":{"id": "127470:4976"}}

निष्क्रिय जिलाध्यक्ष हटेंगे, नियुक्त करेंगे पर्यवेक्षक, गुजरात - मध्यप्रदेश के बाद अब राजस्थान व हरियाणा की बारी

 

RNE Network.

कांग्रेस अपने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए एक के बाद एक कई राज्यों में बड़े फेरबदल कर रही है। 
 

उत्तर प्रदेश में 131 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर गुजरात मे 40 जिलाध्यक्ष बनाये गये। मध्यप्रदेश में यह प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अब राजस्थान व हरियाणा की बारी है।
राजस्थान में निष्क्रिय जिलाध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों को हटाने की कवायद आरम्भ हो गई है। दरअसल इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस इस साल अपने संगठन को चुस्त दुरुस्त कर रही है। 

 

इसके तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मॉनिटरिंग में संगठन को खड़ा करने के लिए झुझारू नेताओं की तलाश चल रही है। पार्टी दो स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर रही है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पर्यवेक्षक फील्ड में जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनसे फीडबैक ले रहे है।