{"vars":{"id": "127470:4976"}}

इंडिया गठबन्धन की बैठक कल, भाजपा भी जवाब की तैयारी में जुटी

 

RNE Network.

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से आरम्भ हो रहा है। जिसके लिए विपक्ष व सत्ता पक्ष ने अपनी अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है। पहलगाम आतंकी हमले व ऑपरेशन सिंदूर के बाद होने वाले संसद के इस अधिवेशन के हंगामेदार रहने की संभावना है।
 

विपक्षी दलों ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद  विशेष अधिवेशन बुलाने की मांग सरकार से की थी। मगर सरकार ने उनकी मांग ठुकरा दी। 
 

इंडिया गठबंधन की बैठक कल:
 

इंडिया गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों की कल बैठक हो रही है। जिसमे सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर के सीज फायर पर सरकार को घेरेगा। सीज फायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति की तरफ से करने को मुद्दा बनाया जायेगा। इसके अलावा उस समय सर्वदलीय बैठक में पीएम के शामिल न होने को भी विपक्ष मुद्दा बनाएगा।
 

विपक्ष बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का मामला भी जोर शोर से उठायेगा। इसके अलावा जातिगत जनगणना को लेकर भी विपक्ष सत्ता पक्ष से टकराएगा।
 

भाजपा भी कर रही पूरी तैयारी:
 

मानसून सत्र में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए भाजपा व एनडीए ने भी तैयारी तेज कर दी है। विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले हर मुद्दे की काट खोजी जा रही है। विपक्ष के उठाए मुद्धों पर जिन सांसदों को बोलना है, संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजूजू उनका मार्गदर्शन कर रहे है।
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्ता पक्ष पहलगाम आतंकी हमले के बाद  ऑपरेशन सिंदूर, उस पर दुनिया को संदेश, विदेश नीति और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के पीछे की योजना पर जवाब तैयार कर रहा है।