{"vars":{"id": "127470:4976"}}

विजय की शपथ में पहुंचे राहुल का वीडियो इंस्टाग्राम ने हटाया, कांग्रेस ने इसे ब्लॉक करने पर कड़ा एतराज जताया

 

RNE Network.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस नेता व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो इंस्टाग्राम ने हटा दिया।
 

इस घटना पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया नेत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ' एक्स ' पर इसकी निंदा करते हुए लिखा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो, जिसमे राहुल गांधी भी मौजूद थे, आज सुबह इंस्टाग्राम द्वारा ब्लॉक कर दिया गया। 
 

सुप्रिया नेत ने आगे बताया कि यह वीडियो कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट के साथ  साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अकाउंट पर भी ब्लॉक किया गया। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि इस वीडियो में क्या गलत था ? इंस्टाग्राम की पैरेंट कम्पनी मेटा ने इसे ब्लॉक क्यों किया ?