{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जंतर-मंतर 2.0 जल्द होगा शुरू, पुलिस पर परेशान करने का भी लगाया है आरोप

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि जंतर - मंतर 2.0 जल्द शुरू होगा। दिपके ने कहा कि बहुत से लोग इंस्टाग्राम पर कमेंट कर रहे थे कि जंतर - मंतर का सीजन - 2 कब शुरू होगा।
 

दिपके ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे लोग उन्हें वॉलिंटियर्स मीट के लिए हॉल नहीं मिलने दे रहे। बुधवार को दिल्ली में यह मीट होनी थी। इसमें दूर दूर से लोग आए थे। यह सब बीजेपी कर रही है।
 

उनकी हरकतों से साफ है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि हम ऐसी छोटी - मोटी हरकतों से डर जाएंगे, तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में है।

पुलिस कर रही है परेशान:

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर सवाल किया है कि पुडुचेरी पुलिस ने उनके परिवार से पूछताछ क्यों की और इसके पीछे किसका आदेश था। सौरव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए।