जेडीयू की बैठक, विधायक अब भी निर्णय से नाराज, नीतीश ने पूरे बिहार के दौरे की घोषणा की
Apr 21, 2026, 10:05 IST
RNE Network.
बिहार में सत्ता परिवर्तन हो गया। अब भाजपा की सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्त्व में बन गयी। नीतीश कुमार भी राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले चुके है। मगर जेडीयू के भीतर की राजनीति में अब भी शांति नहीं हुई है।
कल पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार ने भी भाग लिया। इस बैठक में अधिकतर विधायक अभी भी नीतीश के सीएम बनने के निर्णय से नाखुश है और उन्होंने अपनी नाखुशी नीतीश के सामने प्रकट भी की। कई विधायक तो खासे नाराज थे और तल्ख रूप में बोले।
नीतीश ने जेडीयू विधायकों को कहा कि आप शांत रहिए, सब ठीक होगा। ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं।
नीतीश ने विधायक दल की इस बैठक में घोषणा भी की,वे शीघ्र ही पूरे बिहार का दौरा करेंगे। माना जा रहा है कि वे यह दौरा जेडीयू कार्यकर्ताओं व जनता की नाराजगी को दूर करने के लिए कर रहे है।