{"vars":{"id": "127470:4976"}}

झारखंड  के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मुश्किलें बढ़ी, हेमन्त सोरेन की डिस्चार्ज याचिका को कोर्ट ने खारिज किया

 

RNE Network.

झारखंड के मुख्यमंत्री व जेएमएम के मुखिया हेमन्त सोरेन की मुश्किलें कोर्ट के निर्णय के बाद बढ़ गयी है। सोरेन का यह मामला जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है और कोर्ट में चल रहा है। कल उनकी एक याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गयी है। 
 

जमीन घोटाला मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की डिस्चार्ज याचिका ईडी कोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत ने इस मामले में फैसला पहले ही सुरक्षित रख लिया था। अब मामले में नया मोड़ आ गया है। डिस्चार्ज याचिका खारिज होने के बाद अब इस मामले में सोरेन के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।