{"vars":{"id": "127470:4976"}}

के सी त्यागी राष्ट्रीय लोकदल में शामिल, नीतीश के करीबी त्यागी ने हाल ही में छोड़ी थी जेडीयू

 

RNE Network.

जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो व नीतीश कुमार के निकटस्थ के सी त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ले ली है। त्यागी ने हाल ही में जेडीयू छोड़ी थी। जेडीयू के थिंक टैंक समझे जाने वाले त्यागी को थोड़े समय पहले नीतीश ने सभी पदों से मुक्त कर दिया था।
 

त्यागी के बयानों से भाजपा को नाराजगी थी, तब नीतीश ने उनसे दूरी बनाई। इस बार जब जेडीयू का सदस्यता अभियान चला तो त्यागी ने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया। तभी यह अहसास हो गया था कि वे किसी अन्य दल में जाएंगे।
 

पूर्व जेडीयू नेता के सी त्यागी ने आखिर कल राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई। 2003 से जेडीयू से जुड़े हुए त्यागी ने हाल ही में पार्टी छोड़ी थी।