{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया व डिप्टी सीएम डी के दिल्ली में, राजनीतिक हलचल, दोनों नेताओं की खड़गे, राहुल गांधी से मुलाकात, चर्चाएं तेज

 

RNE Network.

कर्नाटक में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से चल रहा है। कुछ समय पहले कर्नाटक के कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर्नाटक गये। उन्होंने एक एक विधायक से अलग से बात की। 
 

तब चर्चा चली की राज्य में कांग्रेस नेतृत्त्व परिवर्तन कर रही है। कहा जाने लगा कि सिद्धारमैया की जगह अब सरकार की कमान डिप्टी सीएम व राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को दी जा रही है। तेजी से यह राजनीतिक चर्चा चली तब डी के खुद सामने आए और कहा कि राज्य में कोई नेतृत्त्व परिवर्तन नहीं हो रहा। तब जाकर कयासों व चर्चा पर विराम लगा।
 

अब कल फिर सीएम सिद्धारमैया व डिप्टी सीएम डी के दिल्ली पहुंचे और दोनों की कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी से मुलाकात प्रस्तावित है। इस खबर के साथ ही राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई। तब दोनों नेताओं ने कहा कि उनकी दिल्ली यात्रा आधिकारिक काम के सिलसिले में है। मगर पार्टी हाईकमान से दोनों की मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। एक बार फिर कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन की बात को हवा मिल गई है।
 

प्रियंका से मिले डी के:
 

वहीं कल कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने कांग्रेस सांसद डी के शिवकुमार से भेंट की। यह मुलाकात प्रियंका के आवास पर हुई।
 

डी के सीएम सुइट में ठहरे:
 

शिवकुमार का दिल्ली दौरा इस बार इस कारण भी चर्चा में है क्योंकि वे इस बार चाणक्यपुरी स्थित कर्नाटक भवन में मुख्यमंत्री के विशेष सुइट में ठहरे हुए है। पिछली बार सिद्धारमैया दिल्ली आये तो इसमें ठहरे थे।