कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का असर, छात्रों को बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात
Jun 5, 2026, 10:41 IST
RNE Network.
कर्नाटक में नेतृत्त्व परिवर्तन के साथ ही अब उसका असर दिखने लग गया है। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शपथ लेने से पहले ही कह दिया कि उनकी सरकार युवाओं, महिलाओं, मजदूरों व आम आदमी को समर्पित रहेगी।
सीएम बनने के बाद इस दिशा में ही उन्होंने पहला आदेश जारी भी किया। अपनी पहली कैबिनेट के बाद उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने जिस फाइल पर साइन किये हैं, वह फाइल छात्रों की है। राज्य में अब छात्र बसों में फ्री यात्रा करेंगे। इसके लिए उनके पास बनाये जाएंगे।
परिपक्व राजनेता की तरह बोले:
कर्नाटक सीएम डीके ने प्रेस से कहा कि एक साल से वे खूब मन से खबरें चला रहे थे, मगर अब उनको मसाला नहीं मिलेगा। क्योंकि सत्ता का हस्तांतरण बहुत ही स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्वक हुआ है। इस वजह से अब उनको खबरें बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।