{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कर्नाटक में पान मसाला-गुटखा पर बैन की चेतावनी, नशीले पदार्थ मिलने पर सरकार सख्त

 

RNE Network.

कर्नाटक में कई दिनों से इस बात को काफी हवा मिली हुई है कि पान मसाला व गुटखा शुद्ध रूप से नहीं बेचा जा रहा है। इनमें नशा मिलाने की बात सबकी जुबां पर है। पैन मसाले व गुटखे में नशा मिले होने की बात जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के संज्ञान में आई तो वे भड़क उठे और उन्होंने गुटखा व पान मसाला बनाने वालों को चेतावनी दे डाली।

कर्नाटक सरकार ने पान मसाला व गुटखा बनाने वाली कम्पनियों को चेताया है। सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ उत्पादों में नशीले पदार्थ मिलाकर बेचा जा रहा है। जांच में पुष्टि हुई तो पूरे राज्य में पान मसाला और गुटखे तुरन्त बैन किये जायेंगे।