{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केजरीवाल ने चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, आप में राजनीतिक उठापटक, चड्ढा की जगह अब मित्तल

 

RNE Network.

आम आदमी पार्टी में एक बार फिर से राजनीतिक घमासान आरम्भ हो गया है। इस तरह बड़ा घमासान पहले उस समय हुआ था जब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कवि, आप नेता कुमार विश्वास पर कार्यवाही की थी।
 

आप से दूरी बनाकर चल रहे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ अशोक मित्तल को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। चड्ढा को हटाने के पीछे उनकी भाजपा से बढती नजदीकी को माना जा रहा है। हालांकि चड्ढा ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है।