{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तमिलनाडु में अब केजरीवाल की एंट्री, डीएमके के समर्थन में केजरीवाल प्रचार करेंगे

 

RNE Network.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भी एंट्री हो रही है। वे सत्तारूढ़ डीएमके के लिए प्रचार करेंगे।
 

आप नेता अरविंद केजरीवाल 20 - 21 अप्रैल को राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि डीएमके और एम के स्टालिन के नेतृत्त्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव एलाइंस ( एसपीए ) का समर्थन कर रही है। 
 

राहुल, रेवंत व डी के भी प्रचार में:
 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार व तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी तमिलनाडु में प्रचार करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की भागीदारी भी तय मानी जा रही है। राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। 4 मई को मतगणना होगी। मुख्य मुकाबला डीएमके गठबंधन व एआईडीएमके - भाजपा गठबंधन के बीच है।