{"vars":{"id": "127470:4976"}}

केजरीवाल का हलफनामा लेंगे रिकॉर्ड पर, दिल्ली सरकार की आबकारी नीति मामले से जुड़ा है यह प्रकरण

 

RNE Network.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से थोड़ी राहत मिली है। उनके एक आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। यह मामला दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के प्रकरण से जुड़ा हुआ है।
 

दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति के मामले में आप नेता अरविंद केजरीवाल के नए हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने की अनुमति दे दी। केजरीवाल ने सुनवाई से जज स्वर्णकान्ता शर्मा को हटाने की मांग के लिए हलफनामा दायर किया था। सीबीआई ने विरोध में दलीलें दी थी, मगर केजरीवाल के हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेने के आदेश दे दिए।