{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सोमवार 18 मई को है केरलम सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

 

RNE Network.

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन के सोमवार 18 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व तिरुअनंतपुरम के सांसद शशि थरूर शामिल नहीं होंगे। थरूर भी सतीशन, के सी वेणुगोपाल व रमेश चेन्नीथला के साथ सीएम की रेस में थे। 
 

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने की वजह खुद शशि थरूर ने बताई है। उन्होंने बताया कि वे बोस्टन जा रहे है, जिसके चलते शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। शशि थरूर ने ' एक्स ' पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।
 

अपनी पोस्ट में थरूर ने लिखा है कि मुझे इस बात का अफसोस है कि मैं अपने कांग्रेस और केरलम के नए सीएम वी डी सतीशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मैं इस हफ्ते के आखिर में बोस्टन में हूँ, जहां मैं अपने पुराने शिक्षण संस्थान टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के दीक्षांत समारोह में मुख्य भाषण दूंगा।