{"vars":{"id": "127470:4976"}}

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता की महिला विधायक के साथ शर्मनाक हरकत, केरल के वरिष्ठ नेता ने महिला विधायक को जबरन गले लगाने की कोशिश की

 

RNE Network.

केरल के तिरुअनंतपुरम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हेडक्वार्टर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
 

इसमें एक सिनियर नेता चेरियन फिलिप को विधायक दल की बैठक के दौरान उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बिना अनुमति के निर्वाचित विधायक बिंदु कृष्णा को गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस महिला विधायक बिंदु काफी हिचकिचाहट में नजर आई। वह पूरी तरह से असहज हो गयी। वीडियो में देखा जा सकता है कि 48 साल की बिंदु कृष्णा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
 

पार्टी कार्यालय के एंट्री गेट की तरफ बढ़ी। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से हाथ मिला रही थी। इसके बाद वह 71 साल के चेरियन फिलिप के पास पहुंची। बिंदु एक तरफ हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ी तो फिलिप उनसे गले मिलने लगे। उन्होंने बिंदु की गर्दन के चारों और अपनी बांह डालते देखा गया। इस दौरान बिंदु ने उनके हाथ को नीचे कर दिया। वह इस दौरान असहज नजर आयी। उन्हें फिलिप को पीछे धकेलते हुए देखा गया।