प्रधानमंत्री मोदी ने खड़गे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की, बेंगलुरु के एक अस्पताल में खड़गे के लगा है पेसमेकर
Oct 3, 2025, 07:35 IST
RNE Network.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मकलिकार्जुन खड़गे के बेंगलुरु के एक अस्पताल में पेसमेकर लगाया गया है। अब उनकी तबीयत ठीक है। खड़गे अभी बेंगलुरु के एक अस्पताल में ही भर्ती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से कल फोन पर बात की। खड़गे के बेंगलुरु के अस्पताल में पेसमेकर ट्रांसप्लांट किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि खड़गे जी से बात की। उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनके निरंतर स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना करता हूं