पीएम पर खड़गे की टिप्पणी की शिकायत, मामला अब विशेषाधिकार समिति के पास भेजा गया है
Jun 18, 2026, 09:15 IST
RNE Network.
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुश्किलें बढ़ गयी है। प्रधानमंत्री मोदी पर की गई एक टिप्पणी को लेकर मामला गर्मा गया है और इसकी शिकायत राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को भाजपा की तरफ से की गई है।
पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्किजर्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिपण्णी का मामला राज्यसभा ने विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है। शिकायत की गई थी कि खड़गे ने अन्नाद्रमुक और भाजपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कथित रूप से पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बाद में खड़गे ने कहा था कि उनकी बात के गलत मायने निकाले जा रहे हैं और बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है।