किरेन रिजिजू का प्रस्ताव पारित, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति; सदन की मर्यादा बनाए रखने पर जोर
RNE New Delhi.
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा पेश प्रस्ताव को सदन ने मंजूरी दे दी, जिसके बाद सभी सांसदों की बहाली का रास्ता साफ हो गया।
इससे पहले ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में निलंबन खत्म करने पर सहमति बनी थी। बैठक में यह भी तय किया गया कि सांसद भविष्य में सदन के भीतर प्लेकार्ड और एआई से बनी तस्वीरों का उपयोग नहीं करेंगे और संसदीय मर्यादा का पालन करेंगे।
इस फैसले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सकारात्मक कदम है।
गौरतलब है कि ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर सदन में हंगामे के दौरान पीठासीन अधिकारी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप था। यह घटना उस समय हुई थी, जब राहुल गांधी पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा उठा रहे थे।