{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कानून मंत्री मेघवाल मिले राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा से, दोनों में हुई राजनीतिक, सामाजिक मुद्धों पर विस्तृत बातचीत

 

RNE Network.

बीकानेर के सांसद व देश के विधि एवं कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जयपुर में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास को लेकर लंबी मन्त्रणा हुई और कई नए प्रस्तावों पर विचार हुआ।
 

मेघवाल व शर्मा के मध्य राजस्थान से जुड़े विभिन्न जन हितकारी विषयों पर विचार मंथन हुआ। कानून मंत्री ने कई जन हित के विषयों पर कई सुझाव दिए। दोनों नेताओं के मध्य राजनीतिक स्थिति पर भी गहन विचार विमर्श हुआ। सामाजिक मुद्धों पर भी दोनों नेताओं ने संवाद किया। मेघवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र बीकानेर में चल रहे विकास कार्यों पर बात की व कई नई योजनाओं पर भी संवाद किया।