{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में पेश, आरएसएस मानहानि के मामले में पेशी हुए

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। इस पेशी के लिए जब वे ठाणे जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां के कांग्रेस नेताओं ने सांसद वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्त्व में राहुल गांधी का स्वागत किया।
 

वहां से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वहां से सीधे भिवंडी मजिस्ट्रेट अदालत के लिए रवाना हो गए और वहां कोर्ट में पेश हुए। राहुल 2014 के आरएसएस मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल को नया जमानतदार नामित किया। इससे पहले वहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखाए।