{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नेताओं - सेलिब्रिटी ने कहा, अब अनशन खत्म करे वांगचुक, अनशन से लगातार घट रहा सोनम का वजन, हालत खराब

 

RNE Network.

विपक्षी दलों के नेताओं ने कल मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की। वे जंतर मंतर पर लगातार अनशन पर है।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 17 वां दिन है। उनके शरीर की मांसपेशियां कम होने लगी है। वे बहुत ज्यादा दर्द में है। मैंने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की है।

 

इस पर उन्होंने शांति से जवाब दिया कि - मुझे अबशन खत्म करने के लिए मत कहिये। सरकार से पूछिए कि वो कम से कम बात भी क्यों नहीं कर रहे।
 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वांगचुक का जीवन दुनिया के लिए अमूल्य है। सरकार से बदलाव की उम्मीद करना व्यर्थ है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने। भी अनशन समाप्त करने की अपील की। 
 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान, लेखिका अरुंधिता राय, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह और अर्थशास्त्री जयति घोष ने भी अनशन समाप्त करने की अपील की। थ्री इडियट्स फ़िल्म में चतुर का किरदार निभाने वाले ओमी वैद्य ने भी एक वीडियो जारी कर कहा - नहीं चाहता कि असली फुंगसुक वांगड़ू की मौत हो।