"मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट है, इसलिए समर्थन की बात करते हैं" : कल्ला
Rudra News Express Bikaner.
भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के एक बयान के बाद मचे बवाल के बीच शनिवार को बीकानेर में कांग्रेस ने राठौड़ का पुतला फूंका। पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला ने राठौड़-भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कल्ला ने आरोप लगाया कि मदन राठौड़ पाकिस्तान के एजेंट हैं। इसलिए वह पाकिस्तान को सपोर्ट करने की बात कह रह हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ समय पहले पीएम भी पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाकर आये थे। इन हरकतों से बीजेपी का ढोंग निरन्तर उजागर हो रहा है।
मदन मेघवाल ने संघ पर निशाना साधा :
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने मदन राठौड़ के बयान पर कहा कि पाकिस्तान संघ की ही देन हैं। जब महात्मा गांधी आजादी की लडाई लड़ रहे थे तब इन्होंने देश के साथ गद्दारी की थी और मुस्लिम लीग व जिन्ना के साथ मिलकर सरकारें बनाई व षड़यंत्र रचकर अलग पाकिस्तान का प्रस्ताव पारित किया था। इसके अगले दिन RSS सरसंघ चालक ने पाँचजन्य अख़बार के माध्यम से बधाई दी थी। इसीलिए मदन राठौड़ का पाकिस्तान के प्रति प्रेम अचानक नहीं जागा हैं बल्कि सच्चाई बयाँ हो ही गई।
बिशनाराम बोले-ये है भाजपा का राष्ट्रवाद :
जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद भी गजब का है-जनता के सामने पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हैं और अब कथित तौर पर कहते हैं कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की तरफ से लड़ेंगे! आखिर भाजपा का असली राष्ट्रवाद कौन-सा है, मंचों पर दिखने वाला या ऐसे बयानों में झलकने वाला?
वीरेंद्र बेनीवाल बोले-पाकिस्तान भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा :
पूर्व मंत्री विरेन्द्र बेनिवाल ने कहा कि भाजपा का राष्ट्रवाद केवल भाषणों में दिखाई देता है, लेकिन जब उसके नेताओं के बयानों पर सवाल उठते हैं तो उनकी असलियत सामने आने लगती है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि भाजपा के नेताओं के लिए पाकिस्तान कभी चुनावी मुद्दा बन जाता है, तो कभी उनके बयानों में उसके प्रति हमदर्दी दिखाई देने लगती है। आखिर यह कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें जनता को दुश्मन का डर दिखाकर वोट मांगे जाते हैं और फिर ऐसे बयान सामने आते हैं, जिनका जवाब देते नहीं बनता?
भाजपा नेता इस बयान पर चुप क्यों : गहलोत
पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि जो भाजपा नेता दिन-रात पाकिस्तान के नाम पर देश की जनता को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाते हैं, उन्हें पहले अपने नेताओं के बयानों का जवाब देना चाहिए। गहलोत ने आरएसएस की स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि संघ की विचारधारा से जुड़े संगठनों ने देश के विभाजन के दौर में अपनी भूमिका निभाई थी।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल, पीसीसी महासचिव गजेन्द्रसिंह सांखला, प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी, डॉ. प्रीति मेघवाल, शर्मिला पंचारिया, वन्दना गुप्ता, शलीना खान, बेनजीर बानो, नन्दलाल, करणी सिंह राजपुरोहित, हसन अली, आन्नदसिंह सोढ़ा, नितिन वत्सस, सुमित कोचर, मनोज चौधरी, जाकिर नागौरी आदि ने भी सम्बोधित किया।
शहर कांग्रेस के प्रवक्ता भीखा राम ने बताया कि इस पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन में हजारीमल देवड़ा, अर्जुनराम कूकणा, अमरीक सिंह, पूनम चन्द भाम्भू, आशा देवी स्वामी, मुमताज शेख, राहुल जादुसंगत, पवन कुमार, रवि जनागल, मो. अतीक, रिजवान खान, समीर खान, जतिन व्यास, पन्ना लाल मेघवाल,बीरबल मूण्ड, गौरीशंकर, नन्दलाल, प्रेमकुमार दैया, दिनेश मीणा, प्रेम जोशी, चेतना चौधरी, रामसिंह, आसाराम, बिरजाराम भीन, हरिशंकर नायक, पुनमचन्द, मनोज चौधरी, हरिप्रकाश वाल्मिकी, ताहिर हसन कादरी, नरेश नायक, मुकेश नायक, इस्माईल खिलजी, एजाज पठान, नितिन चढ्ढ़ा, गोरधनलाल मीणा, रामनाथ आचार्य, विनयकुमार आचार्य, मुन्ना भाटी, सुरेन्द्र डोटासरा, देवराज आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।