{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कानून मंत्री मेघवाल से मिलने पहुंचे मध्यप्रदेश सीएम मोहन यादव, कानून मंत्री से कई मुद्धों पर बात, विधिक सुधारों पर चर्चा

 

RNE Network.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने बीकानेर सांसद व देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात की। सीएम यादव ने इस मुलाकात में कानून मंत्री से कई समसामयिक मुद्धों पर अनोपचारिक चर्चा भी की और जानकारियां साझा की।

मेघवाल व यादव की इस मुलाकात में जनहित से जुड़े कई मुद्धों पर मंथन हुआ। समसामयिक राजनीतिक, सामाजिक विषयों पर दोनों नेताओं में संवाद हुआ। मेघवाल ने विधिक सुधारो को लेकर भी मध्यप्रदेश के सीएम से चर्चा की। इस अवसर पर कानून मंत्री मेघवाल की धर्मपत्नी पाना देवी ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव को अपने हाथों से बनाई हस्तशिल्प की कृति भी मोहन यादव को भेंट की।