{"vars":{"id": "127470:4976"}}

तमिलनाडु में AIADMK में बड़ी टूट, एक और विधायक का इस्तीफा, संख्या घटकर 41

 

RNE Network.

तमिलनाडु में विजय थलापति की सरकार आने के बाद से अन्नाद्रमुक में लगातार टूट चल रही है। अन्नाद्रमुक के विधायक पार्टी व विधानसभा की सदस्यता छोड़ते जा रहे हैं। अन्नाद्रमुक राज्य में पूरी तरह से टूट के कगार पर आ गयी है। विजय थलापति की टीवीके के साथ अन्नाद्रमुक के बड़े नेता जुड़ते जा रहे हैं।

तमिलनाडु के करूर से विधायक एम आर विजयभास्कर ने तमिलनाडु विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। वे अन्नाद्रमुक के 6 ठे विधायक है जिन्होंने टीवीके की सरकार बनने के बाद इस्तीफा दिया है। अब विधानसभा में अन्नाद्रमुक के विधायकों की संख्या 47 से घटकर केवल 41 रह गयी है। अभी अन्नाद्रमुक में और टूट की संभावना जताई जा रही है।