ममता बनर्जी खुद हार गई विधानसभा चुनाव, पिछली बार भी नंदीग्राम से चुनाव हारी थी
May 5, 2026, 09:41 IST
RNE Special.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी मुख्यमंत्री रहते हुए दूसरी बार भी चुनाव हार गई। पिछली बार वे खुद तो चुनाव हारी थी, मगर उनकी पार्टी जीत गई। इस बार वे खुद और पार्टी, दोनों को ही करारी हार मिली है। दोनों चुनावों में ममता को हराने का काम सुवेन्दु अधिकारी ने किया है।
पिछले विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी मगर वहां उनको सुवेन्दु अधिकारी ने चुनाव हरा दिया। टीएमसी को बहुमत मिला था तो ममता बनर्जी सीएम बनी और भबानीपुर से उपचुनाव लड़ा और जीत गयी। इस बार ममता दीदी भबानीपुर से सीएम रहते हुए चुनाव लड़ी मगर इस बार भी सुवेन्दु से 15105 वोटों से चुनाव हार गई। उनकी पार्टी भी चुनाव हार गई।