हिंदुत्व के रथ पर सवार हुई ममता बनर्जी, महाकाल मंदिर बनवाने की कर दी घोषणा, चुनावी हलचल शुरू
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव है और उसके लिए राजनीतिक दलों के बीच अभी से गहमागहमी शुरू हो गयी है। सभी दलों ने अपनी बिसात बिछानी आरम्भ कर दी है।
विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी हिंदुत्व के रथ पर सवार होती नजर आ रही है। इसको लेकर उन्होंने सोमवार को बड़ी घोषणा की है। ममता ने अगले महीने राज्य के सबसे बड़े महाकाल मंदिर की आधारशिला रखे जाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में इस मंदिर की आधारशिला रखी जायेगी। ममता कोलकाता के न्यू टाउन में देवी दुर्गा को समर्पित एक परिसर दुर्गा आंगन के शिलान्यास समारोह में पहुंची थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि उन्होंने महाकाल मंदिर के लिए भूमि का निरीक्षण पहले ही कर लिया है। ममता ने कहा कि वे सही मायने में सेक्युलर है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष की तरफ से लगाए जा रहे तुष्टिकरण के आरोपों को भी खारिज किया। उनका कहना था कि वे बिना किसी पक्षपात के सभी धर्मों के आयोजन में भाग लेती है।