कई निष्काषित, बागी वापस आएंगे कांग्रेस में, 11 को अनुशासन कमेटी की बैठक में होगा निर्णय
RNE Network.
बीते लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी से निष्काषित, बागी नेताओं की फिर से कांग्रेस में घर वापसी की तैयारी हो रही है। इन नेताओं ने पार्टी में फिर से आने के लिए आवेदन किया हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी 3 मई की बैठक में कुछ नामों पर विचार कर चुकी है और अब 11 मई की बैठक में उन पर निर्णय करेगी। उसकी रिपोर्ट अनुशासन कमेटी पीसीसी को देगी। यूं तो अनुशासन कमेटी के पास कई निष्काषित व बागी नेताओं के आवेदन पड़े है।
मगर बड़े नेताओं की सहमति न होने के कारण उन आवेदनों पर विचार नहीं किया गया। लगभग एक दर्जन नेताओं की घर वापसी को हरी झंडी मिली है। जिनमें एक पूर्व सांसद व 2 पूर्व विधायक भी शामिल है। सहमति बने इन नेताओं के नामों पर 11 मई की बैठक में अनुशासन कमेटी मुहर लगाएगी और अपनी रिपोर्ट पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा को सौंपेगी। फिर आलाकमान की हरी झंडी के बाद उन नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी होगी।