{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मंत्री दिलावर का तंज, समाप्त किया जायेगा ' कांग्रेस बबूल ', शिक्षा मंत्री ने विलायती बबूल को कांग्रेसी बबूल कहा

 

RNE Network.

अपने अजीबो गरीब बयानों से चर्चा में रहने वाले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कल फिर सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। यह बयान उन्होंने विधानसभा के भीतर दिया।

दरअसल, दिलावर सदन में भाजपा के विधायक लादूलाल पिलानिया के बबूल की समस्या पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। तब दिलावर ने कांग्रेस पर तंज करते हुए यह अजीबोगरीब बयान दिया।
 

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने तंज कसते हुए कहा कि विलायती बबूल को कांग्रेस लाई थी, इसलिए इसे ' कांग्रेसी बबूल ' भी कहते है। इसका नाम जूली फ्लोरा भी है। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर कांग्रेस बबूल को राजस्थान की धरती पर नहीं रहने देंगे।