{"vars":{"id": "127470:4976"}}

मीसा बंदियों को अब हर माह मिलेंगे 30 हजार रुपये, लोकतंत्र सेनानियों के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

 

RNE Network.

राज्य सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों ( मीसा एवं डीआईआर बंदियों ) की सम्मान निधि में बढोतरी की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में यह घोषणा की।
 

अब मासिक पेंशन 20 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये और चिकित्सा सहायता 4 हजार से बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने की घोषणा मुख्यमंत्री की तरफ से की गई है। अब लोकतंत्र सेनानियों को प्रतिमाह कुल 30 हजार रुपये ( 25 हजार रुपये पेंशन और 5 हजार रुपये चिकित्सा सहायता ) मिलेगी।
 

राज्य सरकार की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि बढ़ी हुई राशि इसी माह से लागू होगी। लोकतंत्र सेनानी पेंशन ( मीसा बन्दी पेंशन ) आपातकाल के दौरान जेल गए राजनीतिक बंदियों को राज्य सरकार की ओर से दी जाती है।