एम के स्टालिन खुद भी चुनाव हार गए, विजय थलापति के सामने द्रमुक ने घुटने टेके
Updated: May 5, 2026, 11:44 IST
RNE Special.
बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद तो हारी ही, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी हार गई। ठीक उसी तर्ज पर तमिलनाडु में भी द्रमुक को इस बार हार मिली मगर साथ में मुख्यमंत्री एम के स्टालिन भी चुनाव हार गये।
एम के स्टालिन तमिलनाडु की कोलाथुर सीट से 8795 मतों से विधानसभा का चुनाव भी हार गए। विजय का चेहरा नया था और उनको द्रमुक सरकार की एन्टीनकम्बेंसी का भी पूरा लाभ मिला। द्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार के भी खूब आरोप थे और लोग सिस्टम में बदलाव चाहते थे। द्रमुक का युवा व शहरी वोट बैंक पूरी तरह से खिसक गया। इस कारण ही स्टालिन को हार मिली। द्रमुक सरकार के प्रति लोगों में असंतोष था। कार्यकर्ताओं में भी समन्वय नहीं था। वोट विभाजन का बड़ा नुकसान द्रमुक को हुआ।