Rajasthan Panchayat Election :बाड़मेर 39.99% के साथ टॉप, जालोर 5.46% सबसे पीछे, बीकानेर 18.45%
Bikaner Voting Trend : 01 बजे तक बीकानेर जिले में 18.45%, बीठनोक 47.42% के साथ टॉप, कोलायत पीछे
Bikaner Panchayat Election : बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर, बीठनोक पंचायत के 81, जिला परिषद के 11 सदस्यों के लिए चल रहा मतदान। Rajasthan के निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बीकानेर में बूथों का किया निरीक्षण
Rudra News Express Bikaner.
पंचायत चुनाव दूसरे चरण की वोटिंग में दोपहर 01 बजे तक बाड़मेर 39.99 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। बांसवाड़ा में 39.18 प्रतिशत और जोधपुर में 38.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं जालोर में सबसे कम 5.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बीकानेर जिले में सुबह 10 बजे तक 15.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो दोपहर 1 बजे तक बढ़कर 18.45 प्रतिशत हो गया। कोटा में दोपहर 1 बजे तक 38.26 प्रतिशत मतदान हुआ। नागौर में 35.90, कोटपूतली-बहरोड़ में 35.27, दौसा में 34.53 और जयपुर में 33.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
बीकानेर : बीठनोक टॉप, कोलायत पीछे :
बीकानेर जिले जिले में 01 बजे तक 18.45 प्रतिशत वोटिंग हुई। यहाँ पांच पंचायत समितियों के 81 सदस्यों और जिला परिषद के 11 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हो रहा है। पंचायत समिति बीठनोक 47.42 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। कोलायत में 34.47% मतदान जिले में सबसे कम है। हदां में 37.39%, बज्जू खालसा में 35.47 प्रतिशत और बीकानेर पंचायत समिति में 37.86 प्रतिशत मतदान हुआ।
MLA अंशुमान ने डाला वोट :
कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बरसलपुर में मतदान के बाद क्षेत्र के मतदाताओं से अधिकाधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। पंचायत राज चुनाव के तहत अगले दिन सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान होगा।
राजेश्वर सिंह बीकानेर में बूथों पर पहुंचे :
राजस्थान के निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह भी मतदान व्यवस्था का जायजा लेने बीकानेर पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर तैनात कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मतदाताओं से फीडबैक भी लिया। बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अपने गांव बासी में मतदान किया।
सरपंच-पंच के लिए मतदान कल :
पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में बज्जू, कोलायत, हदां, बीकानेर तथा बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान। दूसरे चरण में जिला परिषद के 11 एवं पंचायत समिति के 81 सदस्यों के लिए बुधवार को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान हो रहा है। गुरुवार को पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी तथा इसके अगले दिन शुक्रवार को मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। अंतिम दिन शनिवार को उप सरपंच पद के निर्वाचन के पश्चात मतदान दलों की वापसी होगी।