जेन - जी के बीच जाएंगे मोदी सरकार के मंत्री, तैयार हुआ ' वन डे , वन यूनिवर्सिटी ' प्लान
RNE Network.
केंद्र की मोदी सरकार युवाओं, खासकर जेन - जी तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक बड़ा आउटरीच कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। जंतर मंतर के आंदोलन से जेन जी पूरी तरह से मोदी सरकार पर जमकर हमलावर हुआ है।
इस कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री देशभर की यूनिवर्सिटीज का दौरा करेंगे और छात्रों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और चिंताओं को समझेंगे। राहुल गांधी इसी तरह का ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम पहले से ही आयोजित कर रहे हैं।
मोदी सरकार की अब शुरू हो रही इस पहल को ' वन डे वन यूनिवर्सिटी ' नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान एक केंद्रीय मंत्री किसी विश्वविधालय का दौरा करेगा और छात्रों के साथ संवाद करेगा। इस दौरान शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस आउटरीच कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और विध्वविद्यालयों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच सीधे संवाद को बढ़ाना है।