{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 1 सितम्बर से संभावित, मानसून सत्र 7 से 10 दिन तक चलने की संभावना

 

RNE Network.

राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र एक सितम्बर से आरम्भ हो सकता है। सरकार के स्तर पर विधानसभा सत्र बुलाने की चर्चा हो चुकी है। 
 

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के अनुसार सत्र बुलाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से दो बार चर्चा हो चुकी है। जल्द ही निर्णय हो जायेगा। विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक चला था, उसके बाद बजट सत्र का सत्रावसान कर दिया गया था। 6 महीने के भीतर विधानसभा का सत्र बुलाया जाना जरूरी है, सितम्बर के आखिर में 6 महीनें पूरे हो रहे है। 
 

विधानसभा का मानसून सत्र 7 से 10 दिन चलने की संभावना है। संसदीय कार्य विभाग विधानसभा सत्र बुलाने के लिए प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है, जल्द ही राज्यपाल के पास फाइल भेजी जाएगी। वहां से मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी होगी।