राहुल गांधी को एमपी-एमएलए कोर्ट से राहत, निगरानी याचिका खारिज
Jul 16, 2026, 07:37 IST
RNE Network.
गृह मंत्री अमित शाह पर कथित विवादित टिप्पणी से जुड़े मानहानि के एक मामले में लोक सभा मे नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एमपी - एमएलए कोर्ट से राहत मिली है।
स्पेशल जज राकेश यादव की अदालत ने भाजपा नेता विजय मिश्रा की निगरानी याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप से इंकार कर दिया। इस फैसले से स्पेशल मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित मानहानि मुकदमे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। अब मामले में 18 जुलाई को सुनवाई होगी।