' मेरी एकमात्र ईच्छा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मरने की है ', पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल भावुक होकर बोले
RNE Network.
' मेरी जीवन में एकमात्र ईच्छा यह है कि मैं एक कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मरूं ।' यह भावुक बयान कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने दिया है। उनका यह भावुकता का बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, केरलम के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में के सी वेणुगोपाल भी शामिल थे। कांग्रेस के विधायकों का एक बड़ा धड़ा उनके समर्थन में अपनी राय भी आलाकमान को बता चुका था। मगर कांग्रेस ने सीएम के लिए वी डी सतीशन को चुना। जबकि माना यह जा रहा था कि वेणुगोपाल चूंकि राहुल गांधी के निकटस्थ है इस कारण उनका नाम तय होना निश्चित है। मगर घोषणा सतीशन के नाम की हुई। उनके नाम की घोषणा जब पार्टी की तरफ से की गई तो सतीशन को सबसे पहले बधाई देने वाले भी वेणुगोपाल थे।
मगर बाद में मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह बात जोरों से चली कि सीएम नहीं बनाए जाने से के सी वेणुगोपाल पार्टी नेतृत्त्व से नाराज है। इन खबरों के बीच दुखी होकर भावुक लहजे में वेणुगोपाल ने कहा कि मेरी एकमात्र ईच्छा कांग्रेस यह है कि मैं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में मरूं।