{"vars":{"id": "127470:4976"}}

महाराष्ट्र : नार्वेकर फिर बन सकते हैं विधानसभा के अध्यक्ष

 
RNE Network महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही काम शुरू कर दिया है। सबसे पहला काम विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव है और महायुति के निर्णय के अनुसार यह पद भाजपा के कोटे में है। जिस पर कल भाजपा ने निर्णय कर लिया। भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने कल महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया वे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी की तरफ से अब तक कोई नाम सामने नहीं आया है। अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होगा।