{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नवजोत सिद्धू मिले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से, सिद्धू फिर सक्रिय हो सकते है कांग्रेस में, पंजाब में राजनीतिक हलचल

 

RNE Network.

पंजाब के दिग्गज कांग्रेस नेता व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने काफी दिन निष्क्रिय रहने के बाद कल अचानक से दिल्ली में कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल पंजाब में बढ़ गई है। 
 

नवजोत सिद्धू पिछले विधानसभा चुनाव के समय से कांग्रेस से नाराज थे। कई बार उन्होंने पंजाब के पार्टी नेताओं के खिलाफ खूब बयान दिए। उसके बाद वे राजनीति में निष्क्रिय छप गये। उनकी पत्नी नवजोत कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो गयी। कई दिनों से उनके फिर से राजनीति में सक्रिय होने की खबरें आ रही थी। उन खबरों के मध्य उनकी प्रियंका गांधी से हुई मुलाकात ने चर्चाओं को परवान चढ़ा दिया।