{"vars":{"id": "127470:4976"}}

एनसीपी नेता शरद पवार अस्पताल में भर्ती, फिर से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण भर्ती कराया

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के दिग्गज नेता व एनसीपी शरद के सुप्रीमो पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत बिगड़ गयी है। तबीयत बिगड़ने पर एक बार फिर उनको मुंबई के अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया है।
 

एनसीपी शरद के चीफ शरद पवार को फिर से इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था। उन्हें सीने में संक्रमण है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।