{"vars":{"id": "127470:4976"}}

नीतीश की बिहार से विदाई होनी शुरू, जिस सीएम आवास में वर्षों से थे नीतीश, वो कर रहे अब खाली

 

RNE Network.

बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की अब पूरी से बिहार से विदाई होनी शुरू हो गयी है। नीतीश राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके है और इसकी शपथ भी ले चुके है।
 

14 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बैठक है और उस दिन नीतीश का इस्तीफा होना तय माना जा रहा है। फिर तो उनकी बिहार की राजनीति से स्थायी विदाई हो जायेगी। 15 अप्रैल से बिहार की कमान भाजपा के पास आ जायेगी।
 

बिहार के जिस मुख्यमंत्री आवास में नीतीश वर्षों रहे, अब उसे खाली करना पड़ रहा है। नीतीश ने अब अपने 1, अणे मार्ग स्थित आधिकारिक आवास को खाली करना भी आरम्भ कर दिया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। शनिवार से मुख्यमंत्री का सामान धीरे धीरे 7 सर्कुलर रोड़ स्थित बंगले में भेजा जा रहा है। इस्तीफा देने से पहले ही नीतीश ने बंगला खाली करना शुरू कर दिया है।