{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बिहार में आज से नई राजनीति की शुरुआत, नीतीश एमएलसी व नितिन नवीन विधायक से इस्तीफा देंगे

 

RNE Network.

बिहार में आज से नई राजनीति की शुरुआत होगी। इस बार नीतीश ने भाजपा व एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत मिला। नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बने। बिहार में लंबे अर्से तक नीतीश सरकार रही है।
 

नीतीश बिहार में सीएम बने तो बिहार से विधायक व सरकार में मंत्री नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। मगर नीतीश के सीएम का युग इस बार जल्दी खत्म हो गया। उन्होंने राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ा और जीत गए तो उनका सीएम से इस्तीफा देना तय हो गया। वहीं नितिन नवीन के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर उन्होंने ने भी राज्यसभा का चुनाव लड़ा और वे जीत गए। 
 

आज सीएम नीतीश कुमार एमएलसी के पद से त्यागपत्र देंगे। तब यह तय हो जाएगा कि अब राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। ठीक इसी तरह आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक पद से इस्तीफा देंगे। उनका भी राज्य की राजनीति से देश की राजनीति में प्रवेश होगा।