नीतीश कल 10 वीं बार लेंगे सीएम पद की शपथ, पटना के गांधी मैदान में होगा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह
Nov 19, 2025, 08:32 IST
RNE Network.
बिहार में नई सरकार के गठन का काम आरम्भ हो गया है। जेडीयू के नेता नीतीश कुमार कल रेकॉर्ड 10 वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा।
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा खुद नीतीश कुमार ने लिया। मंत्रिमंडल गठन पर निर्णय के लिए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पटना पहुंचेंगे। सभी दलों को साधकर मंत्रिमंडल का गठन किया जायेगा।
अभी तय नहीं कि कितने डिप्टी सीएम
अभी तक यह तय नहीं है कि राज्य में कितने उप मुख्यमंत्री होंगे। इसका निर्धारण आज अमित शाह के पहुंचने के बाद ही होगा। विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर कोई विवाद नहीं दिखता। यह पद भाजपा के खाते में रहेगा। राज्य के गृह मंत्री को लेकर तकरार है, जो आज शाह के आने बाद समाप्त होने की उम्मीद है।