राहुल गांधी के खिलाफ फिलहाल नहीं होगी FIR, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आदेश पर लगाई रोक
Apr 19, 2026, 12:29 IST
RNE NETWORK
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शनिवार को अपने उस पिछ्ले आदेश पर 24 घन्टे में ही रोक लगा दी, जिसमे कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए थे।
राहुल गांधी के खिलाफ कथित दोहरी नागरिकता के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपी को सुने बिना कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। कोर्ट में यह याचिका कर्नाटक निवासी एस विग्नेश शिशिर ने दायर की है।