नूपुर बोली, जिंदा हूं तो मोदी - शाह की वजह से, 2022 में पैगम्बर पर टिप्पणियों पर धमकी मिली थी
Mar 17, 2026, 09:04 IST
RNE Network.
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता व अपनी टिप्पणियों के कारण विवाद में आई नूपुर शर्मा ने 2022 बाद बड़ा कबूलनामा किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमन्त्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा है कि मैं आज जिंदा हूं तो इन्ही की वजह से। नूपुर शर्मा ने इस मसले में अब अपनी स्वीकारोक्ति दी है।
2022 में पैगम्बर पर विवादित टिप्पणी के बाद मिली धमकियों के चलते सुरक्षा में रह रही पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने सेवा भारती महिला सम्मेलन में कहा कि वह जिंदा व सुरक्षित है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमन्त्री अमित शाह की वजह से। विवाद के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था।